टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने आज गुरुवार को सुरसिंह धार में नशा मुक्ति केन्द्र संचालन को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सुरसिंह धार में स्वास्थ्य विभाग के बंद पड़े एएनएम भवन का भौतिक निरीक्षण कर विभिन्न कक्षों, किचन, शौचालय, बिजली पानी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नशा मुक्ति केन्द्र संचालन के लिए बंद पड़े एएनएम भवन को उपयुक्त पाते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी को नियमानुसार 20 बेड की क्षमता का नक्शा लघु सिंचाई विभाग से तैयार करवाकर उपलब्ध कराने को कहा। इसके साथ ही चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट संचालन को लेकर भी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी ने बताया कि जिला स्तरीय एनडीपीएस की गत बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में आवश्यक कार्यवाही करते हुए नशा मुक्ति केन्द्र संचालन हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त एएनएम सेंटर में 3 यूनिट की एन.ओ.सी. दे दी गई है। इस मौके पर उप जिला समाज कल्याण अधिकारी के.एस. चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन