- त्वरित कार्यवाही : पल्टन बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु पुलिस विभाग को डीएम ने की 12 लाख की धनराशि निर्गत
- प्रथम चरण में चिन्हित 15 स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे 22 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे
- बाजार में व्यापारियों महिलाओं, आगन्तुकों की सुरक्षा की दृष्टिगत डीएम ने निरीक्षण के दौरान दिए थे सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल ने पल्टन बाजार में व्यापारियों एवं महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टिगत व्यापारियों द्वारा लंबे समय से सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की जा रही थी जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। पुलिस विभाग से प्रस्ताव प्रस्तुत होते ही जिलाधिकारी ने रुपए 1205606 मात्र की धनराशि जारी कर दी है। इससे पूर्व महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पिंक बूथ स्थापित कर लिया गया है, डीएम ने अनटाइड फंड जारी की थी धनराशि।


More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान