- भिक्षावृति वाहन दल ने ट्रायल अभियान के दौरान भिक्षावृति से संलिप्त एक बच्चे का रेस्क्यू किया।
- ट्रायल अभियान के दौरान भिक्षावृत्ति उन्मूलन वाहन लोगों को कर रहा है अपनी ओर आकर्षित।
- ट्रायल अभियान के दौरान भिक्षावृत्ति उन्मूलन वाहन में प्रदर्शित स्लोगन एवं बच्चों के एक्टिविटी से दिख रही है जागरूकता
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल की सूझबूझ एवं अथक प्रयासों से भिक्षावृति उन्मूलन अभियान की अभिनव पहल से धरातल पर पंहुचनें लगी हैं सुविधाएं, जिसके तहत आज भिक्षावृत्ति की दो वाहनों का ट्रायल अभियान दल सहित शहर के चौक- चौराह एवं सड़कों पर निकल पड़े। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जिला सूचना अधिकारी भी ट्रायल अभियान की वाहन पर सवार होकर मौका मुआयना किया। भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान की वाहन के माध्यम से भिक्षावृत्ति से संलिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर, शैक्षणिक सर्वांगीण विकास के लिए लाए जाएंगे आधुनिक इनेसेटिव केयर शेल्टर, तेजी से प्रगति पर है कार्य। जल्द ही इस अभिनव कार्य का मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा विधिवत् शुभारंभ किया जाएगा। भिक्षावृति वाहन दल ने ट्रायल अभियान के दौरान भिक्षावृति से संलिप्त एक बच्चे को आईएसबीटी से रेस्क्यू करते हुए सीडब्ल्यूसी को प्रस्तुत किया गया।

More Stories
डीएम सविन बंसल के औचक निरीक्षण में खुला सब रजिस्टार कार्यालय में वर्षों से चल रहा करोड़ों का स्टांप चोरी खेल, उप निबंधक ऋषिकेश के निलंबन की शासन को संस्तुति
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शानदार बजट के लिए दी बधाई
राम नाम से कांग्रेस का विरोध पुराना – रेखा आर्या