देहरादून : जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के मोटरसाईकिल पर संयुक्त निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं एवं व्यापरियों की मांग पर पिंक बूथ स्थापित करने के दिए थे निर्देश। महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत महिलाओं एवं स्थानीय व्यापारियों की मांग पर सीएनआई चौक पल्टन बाजार में स्थापित होंगा पुलिस पिंक बूथ। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को धनराशि की जारी। जिलाधिकारी के निरीक्षण का दिखा असर, महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सीएनआई चौक पल्टन बाजार में पुलिस बूथ बनाये जाने हेतु जिलाधिकारी अन्टाईड फंड से धनराशि जारी। जिलाधिकारी सविन बसंल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ बाईक से शहर भ्रमण/निरीक्षण के दौरान सीएनआई चौक पल्टन बाजार जामा मस्जिद के निकट महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बूथ स्थापित किये जाने हेतु महिलाओं और व्यापारियों की मांग पर पिंक बूथ बनाने के निर्देश दिए गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त पर धनराशि उपलब्ध कराने की मांग पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल जिलाधिकारी अन्टाईटड फंड से धनराशि रू0 1,36500 हजार रूपय पुलिस विभाग (पुलिस अधीक्षक नगर) को जारी कर दिए गए हैं।

More Stories
मसूरी को जाम से मिलेगी राहत, मेट्रो रोपवे बनेगा आधुनिक परिवहन का नया आधार, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश, कहा- पूर्व तैयारी और आधुनिक तकनीक से घटेगा आपदा जोखिम
बारिश से मार्ग बंद, स्वास्थ्य टीम ने 10 किलोमीटर पैदल पहुंचकर कराया सुरक्षित प्रसव