कर्णप्रयाग : डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में छात्रसंघ चुनाव 2025-26 के लिए आगामी 27 सितंबर को मतदान किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राम अवतार सिंह ने सभी छात्र- छात्राओं और महाविद्यालय प्रशासन से शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। महाविद्यालय में मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. भाल चंद सिंह नेगी ने बताया कि 24 सितंबर 2025 को अपराह्न 3:00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी लक्ष्मण और राहुल चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा सचिव पद पर दो प्रत्याशी अंकित सिंह तथा विशाल सिंह,से सहसचिव पद पर दो प्रत्याशी चांदनी और रिया, कोषाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी अनुराधा और पूजा चुनाव मैदान में खड़े हैं। उपाध्यक्ष पद परआँचल थपलियाल को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर भी एक नामांकन होने के कारण सुनील सिंह को निर्विरोध विश्व विद्यालय प्रतिनिधि निर्वाचित किया गया है। महाविद्यालय में निर्वाचन समिति के सदस्य डॉ. कविता पाठक, डॉ. मदन लाल शर्मा, डॉ. नेहा तिवारी,डॉ. पूनम चौहान, डॉ. स्वाति सुन्दरियाल डॉ. कीर्तिराम डंगवाल आदि उपस्थित रहे।

More Stories
आरटीआई में लापरवाही पर सूचना आयुक्त दलीप सिंह कुँवर का सख्त रुख, हरिद्वार के एसडीएम पर 10 हजार का जुर्माना, खनन प्रकरण में भी गंभीर आरोपों की जांच के निर्देश
16वीं जनगणना में डिजिटल क्रांति, पुलिस कर्मियों को स्व-गणना का प्रशिक्षण
संयुक्त निदेशक सूचना केएस चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट की अपनी पुस्तक “पहलगाम … जब समय थम सा गया”