गोपेश्वर (चमोली)। मींग गधेरा-हंसकोटी-खैनोली मोटर मार्ग पर बुलेरो दुर्घटना में चालक की मौत गई। दुर्घटना में घायल दो लोग घायल हो गए। घटना में गंभीर रूप से एक घायल को एअरलिफ्ट कर एम्स रेफर कर दिया गया है।
गढकोट के राजस्व उपनिरीक्षक रोशन कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह साढे दस बजे बुलेरो टैक्सी मींगगधेरे से गढ़कोट आते हुए गढकोट गांव के पास लैलाछीना तोक में अनियंत्रित होकर 250 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चालक प्रकाश सिंह (35) पुत्र बलवीर सिंह ग्राम गड़कोट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसमें सवार दर्शन सिंह (36) तथा उनके छोटे भाई विक्रमसिंह (26) पुत्र पुष्करसिंह ग्राम ग्वाड़ लगा गढकोट घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल विक्रमसिंह की स्थिति को देखते हुए उन्हें एअरलिफ्ट कराने से पहले कुलसारी में मेडिकल टीम सीएचसी थराली द्धारा प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उसे एअरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया। दूसरे घायल दर्शन सिंह को उपचार के लिए नारायणबगड़ अस्पताल में भर्ती किया गया है।
चिकित्सा प्रभारी डॉ नवीन डिमरी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भी उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतक चालक प्रकाश सिंह के शव का पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार सुबह गड़कोट गांव के पास हुई इस दुखद घटना में गांव के एक युवक की मौत तथा दो भाइयों के घायल होने से क्षेत्र के गांवों में शोक की लहर छा गई है। विधायक भूपालराम टम्टा व ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

More Stories
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला : उपनल कर्मचारियों को ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’, कट-ऑफ डेट में भी बदलाव
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर पौड़ी में सात स्थानों पर राज्य स्तरीय आपदा मॉक ड्रिल, परखी गयी तैयारियां
04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़ा”, ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के द्वितीय चरण के तहत होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम एवं विशेष शिविर