देहरादून : राजधानी देहरादून में आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राष्ट्रीय राजमार्ग 74 (NH-74) घोटाले के आरोपी, पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह के आवास पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी है। 2017 में सामने आए इस करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में ईडी की टीम गहनता से छानबीन कर रही है। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम किसानों को मुआवजा देने से संबंधित फाइलों और बैंकिंग दस्तावेजों को बारीकी से खंगाल रही है। माना जा रहा है कि इस घोटाले में जमीनों को खुर्दबुर्द करके करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी की गई थी, जिसकी जांच ईडी द्वारा की जा रही है।
राजधानी देहरादून में एनएच- 74 घोटाले के आरोपी पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। 2017 में एनएच- 74 में करोड़ों रुपए के घोटाले का मामला है। ऐसे में किसानों को मुआवजा देने के फाइल के दस्तावेजों के साथ बैंकिंग दस्तावेजों को ईडी के अधिकारी खंगाल रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस जवान भी तैनात हैं। जमीनों को खुर्दबुर्द करके करके करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई थी, जिसके जांच चल रही है।

More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग