कोटद्वार । यातायात कंपनी जीएमओयू लिमिटेड के संचालक मंडल का अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक गजे सिंह रौथाण को चुन लिया गया है। इसके बाद कंपनी की उपसमितियों का गठन भी किया गया। इस संबंध में शनिवार को संचालक मंडल के सदस्यों की कंपनी मुख्यालय में आयोजित बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव संचालक ताजबर सिंह खत्री ने किया और संचालक गणेश भट्ट के अनुमोदन के पश्चात उनको संचालक मंडल का अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। तत्पश्चात गठित उपसमितियों में अर्जुन सिंह रावत को अध्यक्ष वित्त समिति, संजय कुमार बड़थ्वाल को अध्यक्ष पेट्रोल समिति, गणेश भट्ट को अध्यक्ष यातायात समिति और ताजबर सिंह खत्री को भूमि, भवन व पर्यटन समिति का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर सचिव विजयपाल सिंह नेगी, पर्यटन अधिकारी अनिल बर्गली, सहायक यातायात प्रबंधक दीपक सिंह नेगी और कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष गोपाल रावत सहित समस्त संचालक मौजूद रहे।




More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान