भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजे जयजीत यादव और विकल यादव के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में विकल यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के दौरान विकल को मृत घोषित किया गया
घायल जयजीत यादव को तत्काल इलाज के लिए भागलपुर के डॉ. एनके यादव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने विकल यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि जयजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार, जयजीत की स्थिति नाजुक है और उनका इलाज जारी है।
केंद्रीय मंत्री की बहन को भी गोली लगने की आशंका
इस घटना के बाद एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की बहन को भी गोली लगने की सूचना है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गहन जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की है। अधिकारियों का कहना है कि इस गोलीकांड के हर पहलू की बारीकी से जांच की जाएगी, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

More Stories
बड़ी खबर: देहरादून में कल 9 जुलाई को सभी स्कूल रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का बड़ा फैसला
देहरादून के आधुनिकीकरण की दिशा में कदम, यूपीसीएल ने महापौर से मांगी अनुमति; भूमिगत होंगी विद्युत लाइनें
तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद, सेक्टर-03 के नागरिकों ने रखे सुझाव और आपत्तियां