देहरादून। कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा सोमवार को देहरादून पहुंची। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय तक प्रदेश प्रभारी का कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश प्रभारी ने अपनी प्राथमिकता आगामी लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर प्रचंड जीत का होगा । इसके साथ कांग्रेस पार्टी के मोदी सरकार जनहानि योजना सहित कई मुद्दों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा ।
पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष , पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष , पूर्व सांसद , विधायक सहित पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक ली गई। जिसमे आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एक बेहतर रणनीति तैयार करने पर चर्चा की गई। जिसमे पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, वर्तमान विधायक, जिला अध्यक्ष समेत कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी 2024 के लोक सभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। कुमारी शैलजा ने कांग्रेस भवन में उमड़ी भीड़ को देखकर कहा अगर इसी तरह सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे तो निश्चित रूप से कांग्रेस के लिए आने वाले समय में अच्छा संकेत होगा।

More Stories
यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश