देहरादून : जनपद देहरादून के सुदधोवाला स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड ट्रेंनिंग इन फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के समस्त सेवायोजन अधिकारियो के लिए बेंगलुरु स्थित संस्था इंटरनेशनल स्कूल आफ काउंसलिंग एंड हॉलिस्टिक स्टडीज द्वारा पांच दिवसीय सर्टिफाइड करियर डेवलपमेंट प्रोफेशनल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग के निदेशालय स्तर से लेकर जनपद स्तर तक के समस्त अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विभागीय सचिव सी रविशंकर भी उपस्थित रहे ।संस्था की ओर से प्रशिक्षक के रूप में कृष्णा अय्यर एवं ममता तनेजा द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया । प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य राज्य के सुदूरवर्ती शिक्षण संस्थानों में करियर के प्रति छात्रों में करियर के प्रति जागरूकता पैदा करना एवम प्रशिक्षण के बाद अधिकारी गणों द्वारा धरातल पर ले जाने की अपेक्षा की गई है।

More Stories
उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी बैंक की खुलेंगी 34 नई शाखाएं, सहकारी बैंकों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं – धन सिंह
फिजियोथेरेपिस्टों की रिक्तियों पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र भर्ती की उठाई मांग
मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी