गोपेश्वर: उत्तराखंड के चमोली जिले में बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दुखद हादसा हुआ। गाड़ी गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, कार दशोली ब्लॉक के हरमनी गांव की ओर जा रही थी। कार में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उस समय क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश हो रही थी, जिसके कारण संभवतः चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।
हादसे की सूचना पुलिस को एक घंटे की देरी से मिली, क्योंकि खराब मौसम ने संचार व्यवस्था को प्रभावित किया। चमोली थाने से पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं, लेकिन भारी बारिश और अंधेरा राहत व बचाव कार्य में बड़ी बाधा बना।

More Stories
बीकेटीसी कार्मिक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ FIR दर्ज, पहले निलंबन अब पुलिस जांच का सामना
सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां