कोटद्वार । आगामी 28 अक्टूबर को होने जा रहे जीएमओयू लिमिटेड के वार्षिक चुनाव के लिए 13 लोगों ने संचालक पद हेतु आवेदन किया था । मंगलवार 15 अक्टूबर को नाम वापसी का दिन था । जिसमें पांच लोगों हनुमंत पटवाल, ताजवर खत्री, गणेश भट्ट, केशर सिंह नेगी व सुरेंद्र सिंह रावत ने अपने अन्य साथियों गजे सिंह रौथाण, अर्जुन सिंह रावत, बलराज सिंह व गणेश जुयाल के समर्थन में नाम वापस ले लिया है । सभी लोगों ने अपनी जीत का दावा किया है ।

More Stories
नीति घाटी के सीमांत गांवों को “वाइब्रेंट विलेज” योजना में शामिल करने की मांग
राम वनवास प्रसंग ने भावुक किया जनमानस, जीवंत अभिनय से छलकी श्रद्धालुओं की आँखें
PNG उपलब्ध होने पर भी कनेक्शन से मना किया तो नहीं मिलेगी LPG, पढ़ें पूरा आदेश