बद्रीनाथ : चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ रहा है। यात्रा के पहले सप्ताह में ही लगभग एक लाख यात्री भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर चुके हैं, जहाँ प्रतिदिन औसतन 15 से 16 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आस्था के इस संगम के बीच प्रकृति भी मेहरबान है; पिछले दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के कारण नर-नारायण और नीलकंठ पर्वतों पर बर्फबारी हो रही है। देश-दुनिया से आने वाले यात्री इस सुहावने मौसम और बर्फबारी के बीच भक्तिमय वातावरण का भरपूर आनंद ले रहे हैं।

More Stories
भारत में एयरबीएनबी पर जेन जी होस्टिंग में करीब 40% की बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन
सीएम धामी को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, मुख्यमंत्री ने बहनों का जताया आभार, रक्षाबन्धन की दी शुभकामनाएं