पोखरी (चमोली)। सुप्रसिद्ध लोक एवं जागर गायिका पम्मी नवल को लोक गायकी के लिए ग्लोबल आइकॉन एक्सीलेंस यूनिवर्सिटी मैजिक बुक अवार्ड से सम्मानित किया गया।
फरीदाबाद (हरियाणा) में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में डॉ. सीपी यादव, डॉ. राम अवतार और डॉ. सारंग ने प्रदान किया। पम्मी नवल ने हुरणी को दिन जागर, पांडव जागर, सीता स्वयंवर जागर, द्रौपदी स्वयंवर जागर, काफल पाको और आमे डाली, अनसूया देवी के जागर गाकर लोगों का दिल जीता। जागरों के माध्यम से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। शुरूआती दौर में कड़ी मेहनत के जरिए उन्होनें गढ़वाली जागरों को समृद्ध करने का बीडा उठाया। आम लोगों में जागरों के हिट होने के चलते उन्होंने लोगों का दिल भी जीता। इसके चलते वह मुकाम को हासिल करती रही। उनकी मेहनत का ही प्रतिफल है कि आज घर-घर में उनके जागर लोकप्रिय हो चले है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला, नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल, प्रमुख राजी देवी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, पूर्व प्रमुख नरेंद्र रावत, प्रीती भडारी, पूर्व प्रधानाचार्य कुंवर सिंह चौधरी, राज्य आंदोलनकारी संगठन के ब्लांक अध्यक्ष कुंवर सिंह खत्री, सन्तोष चौधरी, थालाबैड वार्ड से जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह राणा, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत, डा मातबर रावत, डॉ. बृजेंद्र खाली, पूर्व पार्षद संतोष चौधरी, रमेश चौधरी, आनन्द सिंह राणा, विष्णु प्रसाद चमोला आदि ने पम्मी नवल को पुरस्कार से सम्मानित होने पर खुशी का इजहार करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

More Stories
सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, नगर निगम को 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश; न्यूकैंट रोड पर अवैध वाहन पार्क करने व अतिक्रमण पर डीएम का कड़ा एक्शन, मौके पर कटे दर्जनों चालान
उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी, श्रीलंका के 40 अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ