कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटड़ी रेंज में वन विभाग की टीम ने एक लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल…वन विभाग कार्यवाही के बाद लकड़ी तस्करों में मचा हड़कंप….
वन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैंचीवाला उत्तर प्रदेश निवासी अजय रावत कोटडी रेंज से रिजर्व फारेस्ट में सागुन के पेड़ काटकर वन विभाग की टीम को देखकर भाग रहा था वन विभाग की टीम ने पीछा करते हुए जिला बिजनौर के कैंचीवाला से वाहन और लकड़ी के डाट सहित लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
कोटडी रेंज के रेंजर विपिन जोशी से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर कैंचीवाला निवासी अजय रावत सागुन के पेड़ काट कर भाग रहा था तभी मुखबिर की सूचना से वन विभाग की टीम को सूचना मिली, सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो वन तस्कर फरार हो गया… जंगल के अंदर बनी लीग को देखकर वन तस्कर का पीछा किया गया जहां उसके घर के बाहर से उसे गिरफ्तार कर लिया गया… लकड़ी तस्कर के कब्जे से एक वाहन और लकड़ी की दो डाट सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग