- उत्तराखण्ड की विकास में स्वास्थ्य सेवाओं के योगदान पर भी हुई बातचीत
- स्वास्थ्य, चिकित्सा व शिक्षा क्षेत्र में एसजीआरआर ग्रुप के योगदान को बताया अनुकरणीय
देहरादून। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उत्तराखण्ड के विकास में स्वास्थ्य सेवा प्रदाता संस्थानों के योगदान की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को रेखांकित करते हुए अस्पताल के योगदान को अभूतपूर्व बताया।
गुरुवार को श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का ससम्मान स्वागत किया गया। उन्हांनेएसजीआरआर ग्रुप के तहत संचालित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज और एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि “स्वास्थ्य, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर संस्थान समाज की सेवा में अद्वितीय योगदान दे रहे हैं।”
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी जनमानस के बीच लोकप्रिय नेता हैं। राजनीतिक मामलों में उनकी गहरी समझ है। उनका विजन उनकी गहरी सोच का परिचायक है।





More Stories
यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश