ऋषिकेश : क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तरकाशी के धराली गांव में आयी आपदा की चपेट में आये तीन घायलों का एम्स पहुंचकर स्वास्थ्य हाल जाना। इस दौरान चिकित्सको से वार्ता कर उचित उपचार देने के लिए कहा। गुरुवार को डॉ अग्रवाल ने एम्स में भर्ती घायल सेना के जवान राम प्रकाश, नेपाली मजदूर राजेंद्र प्रसाद, अग्निवीर शिवांशु सिंह का हाल जाना। इस दौरान ट्रामा सर्जरी के हेड डॉ शेलोय, डॉ अर्पित कुमार , मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र कुमार सुमन , पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश सुमित पंवार, पूर्व पार्षद नगर निगम संजीव पाल, सुयश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

More Stories
धाकड़ व धुरंधर के बाद अब “धैर्यवान धामी”, दो दिन तक हाई अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री ने खुद संभाली कमान; दिल्ली, पंजाब व सिख प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क में रहे धामी
एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई