कोटद्वार। नगरनिगम कोटद्वार के सिताबपुर निवासी व पूर्व प्रधानाचार्य भारत सिंह नेगी ने देवी रोड पर डिवाइडर बनाने की मांग को लेकर नगर आयुक्त वैभव गुप्ता व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी को ज्ञापन दिया है । उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि कोटद्वार नगर के अंतर्गत देवी रोड़ अति व्यस्त सड़क है। इस सड़क पर बड़ी संख्या में वाहन चलते रहते हैं। इस कारण राहगीरों को सड़क पार करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहा कि यदि देवी मंदिर तक सड़क पर डिवाइड बन जाता है तो राहगीरों को एक तरफ की ही गाड़ियों को देखक सड़क पार करने में आसानी होगी।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश, कहा- पूर्व तैयारी और आधुनिक तकनीक से घटेगा आपदा जोखिम
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला : उपनल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन, कट-ऑफ डेट में भी बदलाव
मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील, सुवाखोली और किंगरेट पिक्चर पैलेस मार्ग पर प्रवर्तन कार्रवाई