हल्द्वानी। मूसलधार बारिश ने हल्द्वानी शहर का जनजीवन पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। नाले उफान पर हैं, सड़कों पर सैलाब है और अफ़रातफ़री का माहौल बना हुआ है। सबसे दिल दहलाने वाली घटना फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे स्थित नहर में घटी, जहां एक कार पानी के तेज बहाव में बह गई।
कार में सवार सात लोगों में से एक बच्चे समेत चार की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हैं और उनका उपचार चल रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि तेज बहाव के चलते कार नहर में समा गई।
शहर के अन्य हिस्सों देवखड़ी, रक्सिया और कलसिया नालों में भी जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इन इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की गई है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह खुद फील्ड में डटी हुई हैं। उन्होंने बताया, “स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। निगम ने पहले ही नालों की सफाई करवा दी थी, जिससे अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव नहीं हुआ। जहां शिकायतें आ रही हैं, वहां टीमें तुरंत पहुंच रही हैं।
नगर निगम की टीमें पूरे शहर में तैनात हैं और हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। फायर सर्विस, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें भी हाई अलर्ट पर हैं।
शहरवासियों से प्रशासन की अपील
अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। बरसाती नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। कोई भी आपात स्थिति हो तो तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचित करें।

More Stories
ग्लेशियर झीलों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश, ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम के साथ मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर