उत्तरकाशी : विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के पर्व पर शनिवार दोपहर 12.14 बजे पर बंद किए गए। जिसके बाद गंगा की डोली मां गंगा के जयकारों के साथ मुखवा के लिए रवाना हुई। कपाट बंद होने से अब देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे। कपाट खुलने से लेकर बंद होने तक गंगोत्री धाम में इस बार 8.22 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे हैं। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के अवसर पर 3 नवंबर दोपहर बंद होंगे।

More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान