कोटद्वार । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने विगत 10 वर्षो में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक उत्थान एवं विश्व में भारत के गौरव में वृद्धि सहित, सभी आयामों पर अतुलनीय कार्य किया है । भारतीय जनता पार्टी की गरीब कल्याण के प्रति विकास दृष्टि को जन जन तक पहुंचाने हेतु बुधवार को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली भाबर मण्डल में आयोजित गांव चलो अभियान की मण्डल कार्यशाला का आयोजन मंडल अध्यक्ष मनोज पांथरी की अध्यक्षता में हुआ । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बीरेंद्र रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी का एक ही सपना है कि विकसित बने हर गांव अपना । कार्यशाला में विधानसभा प्रचारक विनोद चौहान एवं सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग