कोटद्वार । शनिवार को श्री सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव के दूसरे दिन देर शाम तक भजन संध्या आयोजित हुई, जिसमें हजारों भक्तों ने बाबा के जयकारे लगाए । इस दौरान प्रस्तुत भजनों पर बाबा के भक्तों को झूमने को मजबूर कर दिया । भजन संध्या में जागर सम्राट मंगलेश डंगवाल के नेतृत्व में गणेश वंदना, जय सिद्धबली बाबा, हनुमान जी के भजन और भोले शंकर की झांकी निकाली गई । साथ ही भक्तों ने लंबी लाइन में लगाकर प्रसाद को ग्रहण किया ।
कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि शंकराचार्य राजराजेश्वर जी व स्वामी ललिता नन्द जी महाराज ने बताया कि भगवान राम जैसा न कोई है, न कोई हुआ है और न ही कोई होगा । उन्होंने कहा कि राम की परिपूर्णता हनुमान के साथ है । भाई के साथ लड़ाई करने वाले भाई को रामचरितमानस का आयोजन करने का अधिकार नहीं है । राम के नाम से ही मुक्ति संभव है । कलयुग में केवल भगवान के नाम को ही सर्वश्रेष्ठ बताया गया है । मन से भगवान का स्मरण करने वालों के समस्त कष्ठ दूर हो जाते हैं ।

More Stories
एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक