- जनदर्शन में सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की लगाई थी डीएम से गुहार, प्रशासन का एक्शन त्वरित
- अपर नगर मजिस्ट्रेट की देखरेख में हुआ ध्वस्तीकरण
देहरादून : अपर नगर मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह की देखरेख में जिला प्रशासन की टीम द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर किगए गए अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। विगत माह के अंतिम सप्ताह जनता दर्शन कार्यक्रम में सिरमौर किशननगर निवासी प्रदीप ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पिताजी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कर गेट के उपर पाईप लगा होने से एम्बुलेंस भीतर नही जा पाती है पिता की अत्यधिक तबीयत खराब होने पर अत्यधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी संविन बंसल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उप नगर आयुक्त, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर तथा अपर नगर मजिस्ट्रेट को संयुक्त रूप से कार्यवाही के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जेब्रा फोर्स महिला एवं पुलिस बल के साथ नगर निगम एवं प्रशासन की टीम द्वारा सिरमौर मार्ग पर सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कर बनाए गए गेट को ध्वस्त कर दिया है।

More Stories
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने मिलकर न्यूज पोर्टल-वेबसाइटों के लिए सम्मानजनक विज्ञापन राशि की मांग; पत्रकार हितों को लेकर सरकार गंभीर, किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा अहित – बंशीधर तिवारी

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम