गोपेश्वर (चमोली)। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान को व्यवस्थाओं के संचालन के लिए बदरीनाथ मंदिर का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। मौजूदा यात्राकाल में व्यवस्थाओं के संचालन के लिए बीकेटीसी प्रबंधन ने चौहान को प्रभारी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। चौहान ने कहा कि वह मंदिर समिति की व्यवस्थाओं बेहतर बनाने का प्रयास तो करेंगे ही अपितु श्रद्धालुओं के सुलभ दर्शन की सुविधा को भी अंजाम देंगे।

More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान