लैंसडाउन। उत्तराखण्ड के बेरोजगार युवकों के लिए खुशखबरी है। जनसेवा मंच लैंसडौन के संस्थापक सदस्य सन्तूदास और महिपाल रावत ने बताया कि संगठन के अनुरोध पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड कम्पनी ने पर्यटन पुलिस चौकी, गाँधी चौक लैंसडौन पौड़ी गढ़वाल में एक निशुल्क रोजगार मेला दिनांक 2 फरवरी को 11 बजे से लगाया जा रहा है। जिसमें 18 से 20 आयु के युवक भाग ले सकेंगे। साक्षात्कार और परीक्षा के बाद चयनित सैकड़ों युवकों को दो वर्षीय ऑन द जॉब ऑटोमोटिव मेन्यूफेक्चरिंग टेक्नीशियन का निशुल्क प्रशिक्षण कम्पनी के मानेसर और गुड़गांव प्लांट में दिया जाएगा। इस दौरान 15,200 का वेतन सहित अन्य कई सुविधाएं दी जाएगी। सिर्फ युवक अभ्यर्थी अंकतालिका, सर्टिफिकेट, आधार कार्ड और 2 फोटो साथ में लायेंगे।

More Stories
हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता
मातृशक्ति का आशीर्वाद ही उत्तराखंड की सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने सुनी नई पीढ़ी की आवाज, 3 लाख विद्यार्थियों से संवाद कर पूछा-कैसा हो आपके सपनों का उत्तराखंड