देहरादूनः उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (sssc.uk.gov.in) ने कई विभागों में समूह-ग के 196 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर से शुरू होंगे। आयोग ने परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 25 नवंबर तय की है। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, सिंचाई विभाग में प्रारूपकार, नलकूप मिस्त्री, UJVNL में तकनीशियन ग्रेड-2 विद्युत व यांत्रिक, डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी में प्लम्बर, राज्य संपत्ति विभाग में मेंटिनेंस सहायक, प्राविधिक शिक्षा विभाग में इलेक्ट्रीशियन व इंस्ट्रूमेंट रिपेयर, डीएम ऊधमसिंह नगर कार्यालय में अनुरेखक और समाज कल्याण विभाग में बेंतकला प्रशिक्षक के पदों पर ये भर्ती निकाली गई है।
ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर से 18 अक्तूबर तक कर सकते हैं। आवेदन में संशोधन के लिए 21 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक का समय दिया जाएगा। आयोग ने परीक्षा की तिथि 25 नवंबर तय की है। भर्ती के लिए आवेदक की आयु 18 से 42 और 21 से 42 वर्ष होनी चाहिए। आवेदनपत्र भरने में कोई परेशानी आए तो आयोग के टोल फ्री नंबर 9520991172 या वॉट्सएप नंबर 9520991174 पर संपर्क कर सकते हैं। भर्ती की पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर उपलब्ध है।

More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान