देहरादून : श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष/ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(यूकेएसएससी) भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले पर प्रदेश सरकार ने कठोर कदम उठाये हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता तथा बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मुख्य आरोपी सहित कई संलिप्त लोगों को गिरफ्तार किया गया है इस प्रकरण में उत्तराखंड प्रतिस्पर्धी परीक्षा नकल विरोधी अधिनियम 2023 के तहत कठोर कार्रवाई की गयी है। बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नकल माफिया पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एसआईटी को जांच सौंपी है। द्विवेदी ने युवाओं से अपील की है धैर्य बनाये रखें ।प्रदेश सरकार युवाओं के साथ है प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली धांधली पर अंकुश लगाया गया है तथा सभी दोषी सलाखों के पीछे हैं।

More Stories
समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध – डीजीपी दीपम सेठ
उत्तराखंड में पुलिस-बदमाश के बीच एक और मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली
उत्तराखंड : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के बाद देहरादून में बवाल, दुकान और गोदाम में तोड़फोड़