- रजत जयंती सप्ताह के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
हरिद्वार : राज्य स्थापना की रजत जयंती सप्ताह के अवसर पर आज जनपद के सभी नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान, प्लास्टिक मुक्त अभियान तथा स्वच्छता शपथ जैसे आयोजन किए गए। जनपद के निकायों में मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवम् परिसरों की सफाई कर स्वच्छ भारत–सुंदर भारत का संदेश दिया गया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि यह अभियान रजत जयंती सप्ताह के दौरान पूरे सप्ताह विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जारी रहेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर राज्य के स्वर्णिम विकास में योगदान दें।





More Stories
उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी बैंक की खुलेंगी 34 नई शाखाएं, सहकारी बैंकों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं – धन सिंह
फिजियोथेरेपिस्टों की रिक्तियों पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र भर्ती की उठाई मांग
मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी