कोटद्वार : श्री अमरनाथ धाम यात्रा से वापस आए श्रद्धालुओं का आज कोटद्वार नगर के कौड़ियां में भव्य स्वागत किया गया। पार्षद सुभाष पांडे ने बताया कि पांच दिन पहले श्रद्धालुओं का एक समूह बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर गया था। जिसमें हरिद्वार, देहरादून के कई साथी थे और कोटद्वार से कौड़ियां निवासी विनय भाटिया भी इसमें शामिल थे। जो आज सुबह दर्शन करके लौटे है, इसी अवसर पर आज उनका स्वागत किया। स्वागत के दौरान विवेक प्रधान बिष्ट, नरेंद्र चौहान, राजपाल रावत, अशोक भारद्वाज, विनोद नेगी, हरीश बलोधी, महेंद्र सैनी, हरेंद्र पुंडीर, अजय सैनी और वेद प्रयास शामिल रहे।

More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, नई कार्यकारिणी और समितियों का गठन
मुख्यमंत्री धामी बोले- युवाओं को रोजगार देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, आने वाले महीनों में हजारों पदों पर की जाएगी भर्ती
दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ी 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण; समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश, सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहींः डीएम