कोटद्वार । नगरनिगम कोटद्वार स्थित सिद्धपीठ श्री सिद्धबली मंदिर में समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम शुरू हो गये है। जन्मोत्सव के पहले दिन शनिवार को बजरंगबली की झांकी निकाली गई और सुंदर कांड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम शनिवार सुबह मंत्रोच्चार के साथ श्री सिद्धबली बाबा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत सुंदरकांड का पाठ किया गया। तत्पश्चात नगर के एक बारातघर से सिद्धबली मंदिर परिसर तक बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली के बाद बजरंगबली की भव्य झांकी निकाली गई। इस दौरान बजरंगबली से संबधित झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। दिन में संस्कार सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों द्वारा हनुमान तुम्हारा क्या कहना…, कभी राम बनके कभी श्याम बनके सहित अन्य भजनों की प्रस्तुतियां दी गई, जिन पर उपस्थित लोग झूमते नजर आए। कार्यक्रम में मंदिर समिति अध्यक्ष डॉक्टर जेपी ध्यानी, ऋषभ भंडारी, सुनील बहुगुणा, राजदीप माहेश्वरी, विवेक अग्रवाल, रविन्द्र नेगी, रविन्द्र जजेड़ी, हिमांशु बहुखंडी, रवींद्र नेगी और अग्रज जुयाल सहित मंदिर समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।


More Stories
उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ ने किया पदोन्नत अधिकारियों का स्वागत
सूचना विभाग में पदोन्नति : अर्चना व बद्री चन्द नेगी को बनाया गया उप निदेशक
नारी सम्मान पर कांग्रेस घिरी, कांग्रेस के विरोध में देहरादून में महिलाओं की विशाल रैली, मुख्यमंत्री धामी का महिला आरक्षण मुद्दे पर राहुल गांधी पर तीखा हमला