हरिद्वार : रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के सिपाही अरविंद तोमर ने गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना प्लेटफार्म नंबर 1 पर हुई, जहां ट्रेन गुजरने के दौरान सिपाही का शव कटकर पटरी पर गिर गया। यह दृश्य देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया, और मौके पर चीख-पुकार शुरू हो गई।
सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस (GRP) और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी अरविंद तोमर के रूप में हुई, जो एक माह पहले ही हरिद्वार में तैनात हुआ था।
उनकी पत्नी भी आरपीएफ में तैनात हैं और फिलहाल रुड़की में कार्यरत हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी की उद्योग हितैषी पहल, निवेशकों और व्यापारियों के सुझावों पर राज्य सरकार ने तैयार कीं 30 से अधिक नीतियां
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास
मंत्री सुबोध उनियाल की पहल से दून मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली बड़ी मजबूती