6 February 2026

मटकोट में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

गैरसैंण (चमोली)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण की चिकित्सा टीम द्वारा बुधवार, को ग्राम पंचायत मटकोट में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के कुल 79 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें से 25 बच्चों के रक्त के नमूने गहन जांच हेतु लिए गए। शिविर में चिकित्सा टीम के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी भागीदारी की। इस दौरान चिकित्सा दल में डॉ. द्रवित (चिकित्सा अधिकारी), हिम्मत सिंह, कमलेश नौटियाल (फार्मासिस्ट), अनुसूया प्रसाद गौड़ , पवन मेधा नौटियाल, सविता बिष्ट और मीना देवी (आशा कार्यकत्री) शामिल रहे। इसके अलावा, शिविर के सफल संचालन में जिला पंचायत सदस्य (अनसूया वार्ड 16) जगदीश सिंह, ग्राम प्रधान मटकोट, और सामाजिक कार्यकर्ता गजे सिंह व सुरेन्द्र सिंह का विशेष सहयोग रहा।