कोटद्वार । गुरुवार को कोतवाली कोटद्वार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मनोज रावत, उम्र 40 वर्ष,निवासी- जल निगम एमकेवीएन स्कूल के पास कोटद्वार के द्वारा अपनी पत्नी शशि देवी,उम्र-32 वर्ष का गला घोंटा गया। जिसे बेस अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर द्वारा शशि देवी को मृत घोषित कर दिया गया साथ ही मनोज रावत द्वारा भी चाकू से अपने गले पर वार किया गया है। जिसके कारण उसका उपचार कोटद्वार बेस अस्पताल में किया जा रहा है डॉक्टरों द्वारा मनोज रावत की हालत अभी खतरे से बाहर बतायी गयी है। मृतका शशि देवी के पिता सतपाल सिंह की तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मनोज रावत के विरूद्ध हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया है। कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा पंचायतनामा के साथ-साथ अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर मामले की गहन जांच की जा रही है।

More Stories
निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क और जिला पुस्तकालय का डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण, कहा – गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, तय समय में पूरे हों कार्य
जल्द आम जनता के लिए खुलेगा बागनाथ संग्रहालय, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण
संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपातकाल को बताया काला अध्याय