उत्तरकाशी : वरिष्ठ आईएएस अधिकारी उत्तराखंड शासन डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट आज प्रातः स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचे। धराली,हर्षिल आपदा घटना क्षेत्र में आवश्यक सेवाओं,सड़क,विद्युत,पेयजल, संचार,आदि क्षतिग्रस्त अवसरंचनाओं के पुनर्स्थापना से सम्बंधित कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। राहत एवं बचाव कार्य के लिए धराली में राहत टीमों का जाने का सिलसिला लगातार जारी है। स्मार्ट कंट्रोल रूम में एडीएम मुक्ता मिश्र,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दूल गुसाईं आदि मौजूद है।


More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग