10 March 2026

हरिद्वार के नए डीएम बने IAS मयूर दीक्षित

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक सेवा में एक बार फिर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।  IAS मयूर दीक्षित को हरिद्वार का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। गौरतलब है कि नगर निगम घोटाले में सरकार ने हरिद्वार जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह समेत तीन अधिकारियों को निलंबित किया था, इसके बाद ही हरिद्वार की जिम्मेदारी IAS मयूर दीक्षित को सौंपी गई है।

You may have missed