गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग के अंतर्गत गौचर के भट्टनगर में अनाधिकृत रूप से संचालित होंडा शोरूम को सीज कर दिया है। भट्टनगर में बिना अनुमति के होंडा शोरूम का संचालन चल रहा था।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र ने बताया कि इसकी जानकारी मिलने पर शोरूम पर छापा मारा गया। जिसमें शोरूम संचालन की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। साथ ही इस शोरूम से वर्तमान तक कोई भी टैक्स जमा नहीं कराया गया है। इसके अतिरिक्त इस शोरूम में मानकों के अनुसार सुविधाएं भी नहीं मिली हैं। परिवहन अधिकारी ने अवैध रूप से संचालित इस शोरूम में मिले 11 दोपहिया वाहनों सहित शोरूम को सीज कर दिया है। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में संचालित शोरूम की जांच की जाए और अवैध रूप से शोरूम का संचालन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। किसी भी दशा में बिना अनुमति के शोरूम का संचालन न हो।

More Stories
बड़ी खबर: देहरादून में कल 9 जुलाई को सभी स्कूल रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का बड़ा फैसला
देहरादून के आधुनिकीकरण की दिशा में कदम, यूपीसीएल ने महापौर से मांगी अनुमति; भूमिगत होंगी विद्युत लाइनें
तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद, सेक्टर-03 के नागरिकों ने रखे सुझाव और आपत्तियां