देहरादून : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड के मौसम में देर रात से बदलाव शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक रोहित थपलियाल ने बताया कि आज बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ क्षेत्रों में बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है।
4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। इसके अलावा अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में शीत लहर चलने और मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से ठंड में इजाफा होगा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश होने की भी आशंका है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और पर्वतीय जिलों में ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है।
6 नवंबर से मौसम शुष्क रहेगा और बारिश-बर्फबारी की गतिविधियां थम जाएंगी। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने, गर्म कपड़े रखने और कोहरे के कारण वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है।
मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी करते हुए कहा कि पर्वतीय मार्गों पर फिसलन बढ़ सकती है। बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में और कमी आएगी। मैदानी क्षेत्रों में सुबह-शाम घना कोहरा रहने से दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

More Stories
युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार