पौड़ी : खनन अधिकारी व उपजिलाधिकारी ने सतपुली क्षेत्र के अंतर्गत बिलखेत स्थित खनन पट्टा व सतपुली तहसील के समीप स्टोन क्रेशर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों जगहों पर अनियमितता पाई जाने पर खनन कार्य पर रोक तो क्रेशर प्लांट को सीज किया गया। जिला खनन अधिकारी राहुल नेगी ने बताया कि सतपुली के बिलखेत के पास खनन पट्टे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां पाया गया कि नियमों की अनदेखी की जा रही है तो अग्रिम आदेशों तक खनन पर रोक लगा दी गई है और सख्त हिदायत भी दी गई है। साथ ही ई-खनन पोर्टल को भी बंद किया गया है।
जिला खनन अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा सतपुली तहसील स्थित स्टोन क्रेशर का निरीक्षण भी किया गया, जिसमें निर्धारित नियमों के उल्लंघन के साथ-साथ भंडारित उपखनिज में विभिन्नताएं पाई गईं। अवैध भंडारण की श्रेणी में आने के कारण स्टोन क्रेशर को मौके पर ही सील कर दिया गया तथा प्लांट संचालक को अग्रिम आदेशों तक खनिज भंडारण को खुर्दबुर्द न करने की सख्त हिदायत दी गई। जिला खान अधिकारी ने कहा कि आगे भी अवैध खनन व अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। निरीक्षण में उपजिलाधिकारी सतपुली श्रेष्ठ गुंसोला व अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन