गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चमोली के प्रचार विभाग की ओर से बुधवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पत्रकार मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संघ के आगामी कार्यक्रमो में प्रचार विभाग की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जिला प्रचार प्रमुख अजय ने कहा कि यह वर्ष संघ का शताब्दी वर्ष है। संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर प्रचार विभाग गांव-गांव तक अपने साहित्य के माध्यम से लोगों को संघ के बारे में जानकारी देना है।
जिला प्रचार प्रमुख ने कहा कि इस शताब्दी वर्ष में संघ की ओर से वैचारिक स्तम्भ साहित्य लेखकों से सम्पर्क कर उनके लेखों को संघ की पत्रिकाओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा कर संघ विचार को आगे बढ़ाना है। इस बार संघ अपनी योजना के अनुसार प्रत्येक खंड और नगर में तीन दिवसीय प्रारम्भिक वर्ग आयोजित कर रहा है, जिसमें 15 वर्ष से 65 वर्ष आयु वर्ग तक के विद्यार्थी और व्यवसायी प्रशिक्षण में भाग ले सकते जनपद चमोली के चार खंडों और दो नगरों में से गोपेश्वर नगर में यह प्रशिक्षण 29 मार्च से 31 मार्च तक होगा। साथ ही 30 मार्च को नगर के स्वयं सेवकों की ओर से चैत्र नव वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर नगर में पथ संचलना किया जायेगा इस अवसर पर नगर प्रचार प्रमुख राकेश, डा. दीपक, गुरूवेंद्र आदि मौजूद थे।

More Stories
ग्लेशियर झीलों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश, ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम के साथ मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर