देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने ऐलान किया है कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों की मतदाता सूचियों की गहन जांच की जाएगी। इस दौरान नकली वोटरों की पहचान कर उनके नाम हटाने की मांग चुनाव आयोग से की जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से कर्नाटक की एक लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग की कथित मिलीभगत से वोटों में हेराफेरी का खुलासा चौंकाने वाला है।
धस्माना ने आरोप लगाया कि इसी तरह का “खेल” भाजपा ने उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी किया। उन्होंने कहा कि अब जबकि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की “पोल खोल” दी है, तो कांग्रेस राज्य में किसी भी तरह की चुनावी धांधली को रोकने के लिए मतदाता सूचियों की स्वयं जांच करेगी।
उन्होंने कहा, “आज देश का चुनाव आयोग हो या राज्यों के अधिकारी सभी भाजपा के साथ मिलकर चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी कर रहे हैं। ऐसे में लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस जनता को साथ लेकर एक नई लड़ाई शुरू करेगी।”

More Stories
सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात