देहरादून : उत्तराखंड में मौसम की खराबी के चलते कुछ मतदान केंद्रों पर तय तारीख को चुनाव नहीं हो सकेंगे। ऐसे केंद्रों पर चुनाव आयोग पुनर्मतदान कराएगा, जिन केंद्रों पर 24 जुलाई को मतदान नहीं हो पाएगा, वहां 28 जुलाई को वोटिंग होगी। यदि 28 जुलाई को भी मतदान नहीं हो सका, तो अंतिम विकल्प के रूप में 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा।
इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैक-टू-बैक तीन अहम बैठकें करने के बाद अचानक उत्तराखंड आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से प्रदेश में हो रही भारी वर्षा और मौसम की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने वर्षा जनित आपदाओं की समीक्षा करते हुए सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने, संवेदनशील क्षेत्रों पर खास निगरानी रखने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड में योग से स्वास्थ्य का संदेश, किया गया सामूहिक योगाभ्यास
मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं