गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के थराली आपदा प्रभावितों की मदद के लिए अब विभिन्न संगठनों ने मदद का हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया है। आपदा प्रभावितों को राहत देने के लिए एसजीआरआर विश्वविद्यालय देहरादून और रेडक्रास चमोली की ओर से प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की गई।
एसजीआरआर कर्णप्रयाग के प्रधानाचार्य बीबी डोभाल ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से थराली के प्रभावित परिवारों को टैंट, इमरजेंसी लाइट, राहत एवम् खाद्य सामग्री किट, दवाईयां एवं आवश्यक सामान पहुंचाया है। जिनका वितरण किया गया है। बताया कि विश्वविद्यालय के अध्यक्ष महंत देवेन्द्र दास महाराज ने अपने संदेश में प्रभावितों को इस दुःख की घडी में धैर्य और साहस बनाए रखने के लिए प्रभु से प्रार्थना करते है।
प्रधानाचार्य डोभाल ने जानकारी दी कि आपदा प्रभावित परिवारों को इंद्रेश हास्पिटल में निशुल्क उपचार की व्यवस्था भी की गई है। क्षेत्र के कुछ चयनित बच्चों को एसजीआरआर विश्वविद्यालय में पढाए जाने वाले पाठ्यक्रमों में निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने का वादा भी किया है। कहा कि निरंतर आपदा प्रभावित लोगों से सम्पर्क किया जा रहा है।
रेड क्रॉस चमोली की ओर से भी थराली के आपदा प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों की सूची के आधार पर पात्र लोगों को राहत सामग्री वितरित की गई है। रेड क्रॉस सचिव सुरेंद्र रावत ने कहा कि शाखा हमेशा आपदा प्रभावितों और जरूरतमंदों के साथ खड़ी है। इस दौरान चरण सिंह, दलवीर सिंह, अरविंद नेगी, अनूप कठैत, संजय पुरोहित, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, ईश्वरी प्रसाद मैखुरी, सुरेश डिमरी, सुरेंद्र, शंकर आदि मौजूद रहे।

More Stories
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किए गए अवैध निर्माण पर चली सीलिंग की कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग कैप्टन अजय पंत प्रकरण में कर रहा सतत निगरानी
महिला चिकित्सकों के सशक्तिकरण की दिशा में पहल, एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुई “कार मॉड्यूल” कार्यशाला