कोटद्वार । युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय खेल महाकुंभ राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी है जोकि 20 नवंबर तक आयोजित होना है । खेल महाकुंभ के तीसरे दिन सोमवार को हॉकी प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें अंडर 14 बालक वर्ग में इंटर कॉलेज मोटाढांक ने रिखणीखाल को 3-0 से हराया । पहला गोल कृष्ण, दूसरा गोल शशांक एवं तीसरा गोल सूरज ने किया वहीं अंडर 17 बालक वर्ग में द्वारिकाल ने स्पोर्ट्स स्टेडियम ट्रेनिंग कोटद्वार को 5-2 से हराया । इस अवसर पर जिला खेल प्रशिक्षक युवा कल्याण विभाग प्रवीण बिष्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मोहम्मद आरिफ, दिनेश चौहान उपस्थित रहे । हॉकी प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में दुगड्डा ब्लॉक के खेल समन्वक विनोद पंत, नरेश देवरानी, महेश कुकरेती, दीपक सिंह नेगी, विनय रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, सुरेश सिंह, उमेश चंद्र, ऋषि पाल सिंह, अनुज देवरानी आदि व्यायाम शिक्षकों और शिक्षकों का प्रमुख सहयोग रहा ।

More Stories
राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया खेल प्रतिभा का दम
ऋषिकेश बाईपास 4-लेन स्वीकृति, क्षेत्रीय विकास को नई गति – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
उत्तराखंड जैसे राज्यों में वन संपदा को स्थानीय आजीविका, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ना समय की आवश्यकता – त्रिवेन्द्र सिंह रावत