देहरादून : IPS दीपम सेठ उत्तराखंड के नए DGP बन गए हैं। गृह विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। दीपम सेठ ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर सोमवार को मूल कैडर ज्वाइन किया। ज्वाइन करते ही उन्हें DGP की जिम्मेदारी भी दे दी है। दीपम सेठ 1995 बैच के IPS अधिकारी हैं। और वर्ष 2019 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। अभी उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी नहीं हुई थी कि शासन ने उन्हें वापस बुलाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। पत्र के एक दिन बाद ही केंद्र ने उन्हें रिलीव भी कर दिया। बता दें कि IPS दीपम सेठ उत्तराखंड कैडर के वर्तमान में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। पिछले साल पूर्व डीजीपी अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद सेठ के वापस आने की चर्चाएं हुई थीं।


More Stories
उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी, श्रीलंका के 40 अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, 18 अगस्त को देहरादून जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद