- नए सिरे से होगी दुकानों की टेंडर प्रक्रिया, जलभराव और ई-चार्जिंग की व्यवस्था को भी मिलेगी प्राथमिकता
- एमडीडीए उपाध्यक्ष ने की विभागीय समीक्षा, परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण पूरा करने के निर्देश
- ठेकेदारों की संख्या पर नियंत्रण, आवासीय योजनाओं में पार्किंग सुधार और किराया नीति पर भी लिए अहम निर्णय
देहरादून : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी द्वारा एक महत्वपूर्ण विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा कई अहम निर्णय लिए गए।
MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने निर्देशित किया कि आईएसबीटी परिसर में स्थित सभी कियोस्कों को पारंपरिक पहाड़ी शैली में पुनःनिर्मित किया जाएगा तथा परिसर की दुकानों, रेस्टोरेंट आदि का आवंटन पारदर्शी टेंडर सह नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। बरसात के मौसम से पहले आईएसबीटी परिसर में जलभराव की समस्या को समाप्त करने के लिए त्वरित कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही, आईएसबीटी मॉल को “जहां है, जैसे है” की स्थिति में किराये पर देने की प्रक्रिया शीघ्र आरंभ की जाएगी। बैठक में बताया गया कि मॉल में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जा चुका है और परिसर में अन्य स्थानों पर भी ई-चार्जिंग प्वाइंट लगाने की योजना है। इसके अतिरिक्त, अब आईएसबीटी से संचालित सभी वाहनों से उड्डा शुल्क गेट पर ही वसूला जाएगा।आमवाला तरला आवासीय योजना में HIG भवनों के लिए ओपन पार्किंग को कवर करके नियमानुसार आवंटित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

More Stories
यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश