देहरादून : सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने राष्ट्रीय ई.गवर्नेंस डिवीजन (एनईजीडी)और माईटी के तहत राज्य ई.मिशन टीम (SeMT) के सहयोग से 16 जून 2025 को देहरादून में माईस्कीम पर एक जागरूकता और संवेदीकरण कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
इस कार्यशाला का उद्घाटन तीर्थ पाल सिंह, अपर निदेशक, आईटीडीए द्वारा किया गया। जिन्होंने नागरिकों के लिए सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच को सरल बनाने में माईस्कीम के महत्व पर प्रकाश डाला। इस सत्र का संचालन श्री रवि शंकर सिंह, प्रमुख, सेम्ट द्वारा किया गया। जबकि अरुण बिष्ट, एजीएम ई.सेवाएं, आईटीडीए ने इसका संयोजन किया।
उत्तराखंड सरकार के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया, जहाँ एनईजीडी माईस्कीम टीम ने प्लेटफॉर्म की विशेषताओं को लाइव ऑनलाइन डेमो के माध्यम से प्रदर्शित किया। वक्ताओं ने बताया कि कैसे माईस्कीम नागरिकों को उनकी प्रोफाइल के आधार पर पात्र योजनाओं की खोज करने और आवेदन प्रक्रिया को सुगम बनाने में मदद करता है, जिससे पारदर्शिता बढ़ती है।
कार्यशाला का समापन प्रश्नोत्तर सत्र और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। भाग लेने वाले विभागों ने माईस्कीम को राज्य में लागू करने के प्रति उत्साह व्यक्त किया। यह पहल नागरिकों के लिए योजनाओं की पहुंच को बेहतर बनाने और शासन प्रणाली को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
माईस्कीम के बारे में
माईस्कीम माइटी और एनईजीडी की एक पहल है, जो नागरिकों को सरकारी योजनाओं की खोज और आवेदन के लिए एक ही प्लेटफॉर्म प्रदान करती है।

More Stories
सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर