जनकपुर | रामलला के जलाभिषेक हेतु अयोध्या के लिए जनकपुर धाम स्थित जानकी मंदिर से बुधवार को जल कलश रथ यात्रा रवाना हुआ। जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास, नगर प्रमुख मनोज कुमार साह व विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साह ने जल कलश की पूजा-अर्चना कर रथ को अयोध्या के लिए रवाना किया। विदित हो कि रामलला के जलाभिषेक के लिए नेपाल के विभिन्न नदियों व सरोवरों से 250 लीटर जल एकत्र किया गया है। नेपाल के श्री गहवामाई रथयात्रा समिति व विहिप की ओर से रामलला के जलाभिषेक के लिए नेपाल की बागमती, कमला, नारायणी, देवघाट व गंगासागर सहित विभिन्न नदियों और सरोवरों से 250 लीटर जल एकत्र किया गया है।

जल को तांबे के भव्य कलश में खुले ट्रक पर रखा गया है। जल कलश का रथ मंगलवार की रात जानकी मंदिर परिसर पहुंचा था। जहां श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे के साथ दर्शन किया। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे पूजा-अर्चना के बाद जल कलश का रथ जानकी मंदिर परिसर से श्री गहवामाई रथयात्रा समिति के अध्यक्ष श्याम पोखरेल के नेतृत्व में अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। यह रथ वीरगंज होते हुए पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में प्रवेश करेगा। जहां से गोपालगंज होते हुए गोरखपुर में रात्रि विश्राम के लिए रुकेगा। शुक्रवार को रथ अयोध्या पहुंचेगा। जल कलश श्रीराम मंदिर न्यास को समर्पित किया जाएगा। इस जल से भगवान रामलला का जलाभिषेक किया जाएगा।

More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान