नैनीताल: केंद्र सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से की गई है।

जस्टिस गुप्ता वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गुहानाथन नरेंद्र की 9 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्ति के बाद पदभार ग्रहण करेंगे। जस्टिस नरेंद्र आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसके बाद जस्टिस गुप्ता जल्द ही शपथ लेंगे।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले महीने इस नियुक्ति की सिफारिश की थी। जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता 12 अप्रैल 2013 से इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं और उनका व्यापक न्यायिक अनुभव है।

More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग