गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड राज्य स्थापना जयंती समारोह पर आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय गौचर की बालिकाओं ने प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमाया।
खेल विभाग के तत्वाधान में अंडर-14 वर्ष की बालिकाओं की जनपदीय स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में शिक्षण संस्थाओं की 9 टीमों ने भाग लिया। स्पोर्टस स्टेडियम गोपेश्वर में फाइनल मुकाबले में केन्द्रीय विद्यालय गौचर ने स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर को 12-02 से पराजित कर अण्डर 14 वर्ष की बालिकाओं की जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। इससे पूर्व खेले गये प्रथम सेमीफाइनल मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर ने एसवीएम गौचर को 6-0 से तथा द्वितीय सेमीफाइनल मैच में केन्द्रीय विद्यालय गौचर ने जीजीएचएस नैग्वाड को 13-01 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। निर्णायकों में कमल किशोर सिंह, जयदीप झिक्वांण, रघुनाथ बुटोला, रेखा रावत, विक्रम कठैत, रमेश पंखोली, बवीता रावत, सीमा पुण्डीर, दिव्या सती, शिवानी रावत, अतुल कुमार, जगदीश कुमार शामिल रहे। कन्या हाईस्कूल नैग्वाड की प्रधानाचार्य लता झिक्वाण तथा ओलंपियन कोच गोपाल बिष्ट ने विजेता तथा उप विजेता खिलाडियों और ऑफिशियल्स को पुरस्कार वितरित किए।
इस दौरान एनएस नेगी, प्रेम सिंह रावत, मुकेश नेगी, देवेन्द्र सिंह कठैत, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह, ताजबर सिंह, अनूप नेगी, निखिल फरस्वाण, संतोष लाल, कृर्ति लाल एवं प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन पृथ्वी सिंह रावत ने किया।

More Stories
मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून में जटिल गर्भाशय फाइब्रॉएड का उन्नत रोबोटिक सर्जरी से सफल इलाज
आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल, आपदा प्रबंधन और पंचायती राज मिलकर करेंगे काम , कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दिए निर्देश
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित, कहा – स्नातकों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का किया आह्वान